मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोतीझील सहित शहर के सभी प्रमुख इलाकों में पसरा कचरा निगम के दावों की पोल खोल रहा है। यह हालत तब है, जबकि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कराए गए सर्वे में पांच वार्डों की सड़कों को पूरी तरह कचरामुक्त घोषित किया गया था। वहीं, कई ऐसे वार्ड चिन्हित किए गए थे, जिनमें एक ही कूड़ा प्वाइंट होने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सोमवार को साफ-सफाई को लेकर की गई पड़ताल में कमोबेश हर वार्ड में कूड़े के ढेर हर सड़क और गलियों में दिखे। जवाहरलाल रोड स्थित भारत सेवाश्रम भवन के सामने पड़े कचरे के ढेर को लेकर स्थानीय दुकानदार संजय प्रसाद ने बताया कि कई बार इसको लेकर वार्ड पार्षद से शिकायत की गई। कहा कि कचरा उठाने वाली निगम की टीम अपनी मर्जी से कचरा उठाती है। सुबह में तो कभी सफाई होते नहीं देखी। कभी दोहपर दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.