बेगुसराय, फरवरी 10 -- गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद अंतर्गत राजवाड़ा में एपीएसएम कालेज के पास मंगलवार को सड़क किनारे वार्डों से इकट्ठा किए गए कचरे की ढेर में आग लग जाने से राहगीरों को पूरे दिन काफी फजीहत झेलनी पड़ी। यात्री वाहन सहित राहगीर व अगल-बगल के मोहल्ले के लोग परेशान रहे। बीजेपी नेता राहुल कुमार व अभिषेक सिन्हा की सूचना पर समाजसेवी राजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार ने बरौनी के अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार को फोनकर सूचित किया। अग्निशमन की टीम ने पानी भरे टैंकर के साथ आकर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि नगर परिषद के सफाईकर्मी द्वारा कचड़ा फेंकने के बाद प्रायः वहां आग लगा दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.