नई दिल्ली, अगस्त 19 -- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज शुरू हो चुके तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। उसके स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा घुटने में चोट की वजह से श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान में यह जानकारी दी है। उनका जगह पर 19 वर्ष के तेज गेंदबाज कवेना मफाका को स्क्वाड में जगह दी गई है जिन्होंने हाल में खत्म हुई टी20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। सीएसए ने अपने बयान में कहा, '30 साल के खिलाड़ी का सोमवार को स्कैन हुआ जिसमें चोट के स्तर की पुष्टि हुई। वह ऑस्ट्रेलिया में बने रहेंगे और प्रोटीज मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।' रबाडा के विकल्प के तौर पर टीम में क्वेना मफाका को शामिल किया गया है। 19 साल के मफाका ने हाल में खत्म हुई टी20 सीरीज में 3 मैच में 9 विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.