बिजनौर, फरवरी 18 -- डीएम जसजीत कौर द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने सर्वप्रथम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर का निरीक्षण किया। जहां सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सभी कैमरे संचालित हैं और सुचारू रूप से कार्यरत हैं। उसके बाद उन्होंने आरजेपी इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एग्जामिनर द्वारा पहचान पत्र न लगाए जाने तथा महिला एग्जामिनर द्वारा अपना पर्स परीक्षा कक्षा में पाए जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएं और किसी भ...