प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 12 अक्तूबर को जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव ने ऑनलाइन की। एनआईसी से इस बैठक में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, सीडीओ हर्षिका सिंह व अन्य अफसर भी जुड़े। मुख्य सचिव ने परीक्षा के पूर्व सभी कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण के लिए कहा। बताया गया कि यह प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए कहा। अफसरों को निर्देश दिया कि आयोग की गाइडलाइन के क्रम में ही सभी काम कराए जाएं। परीक्षा केंद्र नई नीति के तहत ही बनाया जाना चाहिए। लगभग डेढ़ घंटे की वीसी में मुख्य सचिव ने सभी प्रमुख जिलों में अफसरों के साथ बात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.