कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आर्थिक अभाव अब जिले के छात्रों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगा। बिहार सरकार के एक ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले से कटिहार जिले के कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब तक जहां सरकारी विद्यालयों में केवल कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ही नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती थीं, वहीं अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्ग के छात्र भी इस सुविधा के दायरे में आ गए हैं। यह निर्णय न सिर्फ शिक्षा में समान अवसर की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि हजारों परिवारों के लिए आर्थिक संबल भी बनेगा। जिले में कक्षा नौ से 12वीं तक करीब 1.25 लाख से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। इन सभी विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप सभी विषयों की किताबों का पूरा सेट नि:शुल्क दिया जाएगा। इससे खास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.