चंदौली, फरवरी 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नई दिल्ली में आयोजित बाल संरक्षण लर्निंग सीरीज के शुभारंभ कार्यक्रम में चंदौली की बेटी और बाल विवाह योद्धा लक्ष्मी ने अपने विचारों से सबका ध्यान आकर्षित किया। यह कार्यक्रम कवच परियोजना के तहत ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की पहल एवं कर्मयोगी भारत के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण को साझा जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना और विभागों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देना है। पैनल चर्चा में कक्षा नौ की छात्रा एवं चकिया विकास खंड के दिरेहूं गांव की निवासी लक्ष्मी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियां बच्चों को बाल विवाह व बाल श्रम से बचाने का सशक्त माध्यम हैं। कभी स्वयं आर्थिक तंगी के कारण बाल विवाह की कगार पर पहुंची लक्ष्मी ने कहा बाल विवाह रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.