गुड़गांव, दिसम्बर 5 -- 8 दिसंबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने जानकारी दी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट शुल्क भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। आठ दिसंबर से विद्यालय में आवेदन शुरू हो जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा बताया कि सभी विद्यालय मुखिया हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी व अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 08 से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद 300 रुपये विलम्ब शुल्क समेत 21 से 28 दिसंबर तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क समेत 29 दिसंबर से 05 जनवरी-2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है...