अमरोहा, फरवरी 13 -- अमरोहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल अमरोहा में शुक्रवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामना संग विदाई दी। कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित रैंप वॉक के बाद निदेशक ने मोहम्मद हसनैन को मिस्टर डीपीएस, आकांक्षा रानी मिस डीपीएस, देव घोषाल को मिस्टर हैंडसम, तानिया देवल को मिस इंटेलिजेंट की उपाधि देकर सम्मानित किया। स्कूल निदेशिका सविता गुप्ता, प्रबंधक तुषार गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. जतिंदर कौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान तरुण शर्मा, अरीबा नूर, सत्येंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...