बिजनौर, फरवरी 9 -- स्योहारा। आरएसपी इंटर कॉलेज में सोमवार को 12वीं क्लास के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। परिणीता त्यागी के संचालन में संपन्न इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक रानी संयोगिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं की ओर से वीरेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह,पंकज छाबड़ा, रघुवीर सिंह, ओमेंद्र त्यागी, रामसेवक, आदि अध्यापकों पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा जो अन्य अध्यापक हिंदी अंग्रेजी मैथ्स आदि की शिक्षा प्रदान करते हैं। उनको भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने भी जमकर धमाल बचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमेन्द्र कुमार त्यागी...