कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर के प्रांगण में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सम्मान के लिए भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11 के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्यों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर संरक्षक प्रेम बाबू गुप्त, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, अर्चना तिवारी, डॉ. नमिता गुप्ता, वीरेंद्र राव और अनुज प्रताप सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...