चाईबासा, फरवरी 15 -- कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं वाणिज्य छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी की कक्षा 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रशांत कुमार भुईंया और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और डीएवी गान गाकर किया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ओएमक्यू टाटा स्टील के देवाशीष जेना ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा आप जहां भी जाएं, मेहनत और ईमानदारी से नई पहचान बनाएं। विशिष्ट अतिथि चीफ नोवामुंडी डी विजयेन्द्र ने कहा अपनी प्रतिभा से न केवल अपना, बल्कि हमारे देश का नाम भी रोशन करें। उन्होंने एक अच्छा इंसान बनने, ईमानदार रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प...