वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा 9 और 11 की कक्षाओं का भौतिक संचालन 10 जनवरी तक रोक दिया गया है। डीआईओएस भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बोर्ड के विद्यालयों में भौतिक कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विद्यालय सुविधानुसार ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं। कक्षा 8 तक के विद्यालय पहले ही ठंड के चलते बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए प्रिपरेशन लीव जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...