भभुआ, जनवरी 5 -- शीतलहर के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम का सख्त आदेश उच्च कक्षाओं का संचालन सीमित, आंगनबाड़ी पोषाहार के लिए खुलेंगे भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और सुबह-शाम गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 10वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 8 जनवरी तक स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10वीं से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शीतलहर के मद्देनज़र पूरी सावधानी के साथ पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक ही किया जाएगा। मिशन दक्ष एवं प्री-बोर्...