सहारनपुर, फरवरी 10 -- मेपल्स एकेडमी में बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को स्कूल प्रांगण में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को तिलक करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों से परीक्षाओं का दबाव बिल्कुल न लेने का आह्वान किया। कहा कि वह किसी भी प्रकार का तनाव न लेते हुए पूरा मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपना सर्वश्रेष्ठ दें। कहा कि ऐसा करने से छात्र परीक्षाओं में अपना शत प्रतिशत दे सकेंगे। इस दौरान नीलम सिंघल, सचिन त्यागी, अंकुश, विकास शर्मा, विकास कुमार, पारूल वशिष्ठ, प्रीति जैन, रामवीर और मीनू सिंघल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.