मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- पचेंडा रोड स्थित, गोल्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के आगामी बोर्ड परीक्षा की सफलता हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में आत्मविश्वास, संयम और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.