कोडरमा, जनवरी 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जीनियस पब्लिक स्कूल, बगरीडीह में सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा रविदास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय आज अपने संस्कारों से सजे उन पुष्पों को विदा कर रहा है, जो आगे चलकर समाज को अपनी सुगंध से महकाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, परिश्रम और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के निदेशक दिलीप कुमार राणा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का मार्ग कठिन अवश्य होता है, लेकिन अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर उपप्राचार्य संतोष पंडित...