भभुआ, दिसम्बर 15 -- कक्षा 1-2 का मौखिक, 3-8 का लिखित मूल्यांकन, अन्य कक्षाएं रहेंगी नियमित मूल्यांकन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को जारी किया निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का सोमवार से त्रैमासिक मूल्यांकन शुरू किया गया। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। निर्देशानुसार कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जाएगा, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों का लिखित मूल्यांकन आयोजित किया जाएगा। जिन कक्षाओं की परीक्षा निर्धारित है, वह निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि शेष कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने शिक्षकों को परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के ल...