मुरादाबाद, मार्च 29 -- प्राथमिक विद्यालय किसरौल बालक में शारदा संगोष्ठी तथा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में नियमित आने वाले छात्र- छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में नगर शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी रही। संचालन प्रधानाध्यापिका रेहाना परवीन ने किया। इस अवसर पर नाजिया सुल्ताना, नसीमा बी सैफी,सबीहा साबिर,हिना राशिद,सलवी जुल्फिकार मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.