पाकुड़, नवम्बर 30 -- उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों व छात्रों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में छात्रों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति एवं परीक्षा पूर्व तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को हर हाल में स्कूल में उपस्थित कराया जाए। विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और किसी भी अन्य कार्य के कारण कक्षा से अनुपस्थित न रहें। प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। प्री-बोर्ड की कॉपी जांच के बाद अनिवार्य रूप से पेपर डिस्कशन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों का पता चल सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल मॉडल प्रैक्टिस सेट का उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि...