शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- लाला तेली बजरिया स्थित शिशु एवं नारी हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने तिलक लगाकर और उपहार देकर सीनियर छात्रों को विदा किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। समारोह में फैजान मानसी, आशिका बुशरा, नवनीत, अंशु, सबील, जीतू राना, अंशु यादव, हिमानी, मोहित कृष्णा, फलक, खुशी और आरुश सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य निम्मी खान ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी से जुड़े सुझाव देते हुए अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उप प्रबंधक पूनम कुशवाहा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.