सीतापुर, दिसम्बर 31 -- बिसवां। बिसवां इलाके से कक्षा नौ की छात्रा लापता हो गई। काफी खोजने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला। तहरीर पर बिसवां पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है। खैराबाद निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। काफी समय से वह बिसवां स्थित अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामा के मुताबिक 29 दिसंबर को दोपहर में बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके बाद वह लौट कर नहीं आई। परिचितों व रिश्तेदारों के यहां खोजने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी बिसवां के मुताबिक गुमशुदगा दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...