बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना से गांव में शोक की लहर है। नगीना-अकबराबाद मार्ग स्थित एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। गुरुवार तड़के किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी और एसओ अवनीत मान मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं गांव में चर्चा है कि किशोरी का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.