मऊ, अक्टूबर 14 -- मऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को सदर तहसील में एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी के पद पर कक्षा 9 की छात्रा अदिति प्रकाश पाण्डेय ने कमान संभाला। एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनी अदिति प्रकाश पाण्डेय ने जन समस्याओं का निस्तारण काफी समझदारी के साथ किया। सुबह 10 बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अदिति प्रकाश पाण्डेय ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों समेत लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने छात्रा अदिति प्रकाश के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.