प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। करेली लेबर चौराहे के पास रहने वाले शहज़ाद अहमद ख़ान के बेटे आजैन शहज़ाद ब्वॉयज हाईस्कूल में कक्षा दो के छात्र हैं। आजैन ने इस बार पहला रोजा रखा है। इस खास मौके पर घर के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। आजैन ने दिनभर सब्र और इबादत के साथ रोजा रखा। रोजा खोलने से पहले उसने परिवार के साथ नमाज अदा की और दुआएं मांगी। उसकी इस हिम्मत को देखते हुए घरवाले बहुत खुश हैं। घर के लोगों ने और खासकर आजैन की दादी ने उसको पहला रोज़ा रखने पर ढेर सारी मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.