गाजीपुर, फरवरी 16 -- गहमर (गाजीपुर)। डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर समिति देवल की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में स्थानीय गांव गहमर के मां शारदा विद्यापीठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा सात के छात्र अनुराग कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 के छात्र राज को तृतीय घोषित किया गया। संस्था के द्वारा अनुराग कुशवाहा को पारितोषिक में पंखा एवं बैग तथा राज को शील्ड एवं व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...