लातेहार, दिसम्बर 13 -- बारियातू। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में नामांकन के लिये परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्राधीक्षक सह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार साव ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 में नामांकन के लिये 13 दिसंबर को परीक्षा के लिये परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र में बारियातू प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...