अमरोहा, अप्रैल 6 -- युवक गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा को लेकर फरार हो गया। आरोपी के घर वालों पर दबाव बनाते हुए परिजन अभी छात्रा को तलाश कर रहे हैं, बदनामी की वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक मजदूरपेशा युवक बीते कई दिन से गांव निवासी एक किसान की नाबालिग बेटी पर डोरे डाल रहा था। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत भी की थी लेकिन दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने के कारण किसान ने नजरअंदाज कर दिया। किसान की बेटी स्थानीय एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार को युवक अपने मंसूबे में कामयाब हो गया और गांव से किसान की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के गायब होने पर किसान के परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला, इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.