अररिया, दिसम्बर 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मध्य विद्यालय बलचंदा के प्रधानाध्यापक बिजेन्द्र मंडल ने बताया कि द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा 15 दिसंबर से दोनों पाली में शुरु हो गया है। परीक्षा का सामापन 22 दिसंबर को होगी। कक्षा एक और कक्षा दो के बच्चों की परीक्षा या मूल्यांकन मौखिक रुप से होगी। जबकि 3 से 8 तक लिखित परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...