गिरडीह, दिसम्बर 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के अंतर्गत जमुआ प्रखंड क्षेत्र में निर्धारित अवधि के तीन माह विलंब से वर्ग एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसे लेकर गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने प्रखंड के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से 20, 22 और 23 दिसंबर को परीक्षा आयोजित का निर्देश दिया है। साथ ही उचित मार्ग दर्शिका भी उपलब्ध कराएं गए हैं। सभी परीक्षा दोनों पालियों में सम्पन्न होगी। इसके तहत प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे का समय निर्धारित है। पूर्व में यह परीक्षा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में प्रस्तावित थी। लेकिन इसके बाद से अब तक कई बार तिथि में संशोधन हुआ। परीक्षा के औचित्य पर उठ रहे हैं सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.