पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर एवं कोहरे के कारण कक्षा एक से 12 वीं तक संचालित परिषदीय स्कूल, शासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई बोर्ड, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, संस्कृत बोर्ड के स्कूलों में सात जनवरी दस जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...