अयोध्या, दिसम्बर 28 -- अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के आदेशानुसार जनपद में अत्यधिक ठण्ड व शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं सीबीएससी, आईसीएससी के विभिन्न बोर्डों से संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 29 व 30 दिसम्बर को अवकाश रहेगा। विद्यालयों में कार्यरत समस्त शैक्षिक एवं गैरशैक्षिक कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.