पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बीएसए रोशनी सिंह ने कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों में शनिवार बीस दिसंबर को अवकाश घोषित किया है। सर्दी में शीतलहर के प्रकोप के चलते कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय/सहायता प्राप्त विद्यालय/समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों/कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों व राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में बीस दिसंबर का अवकाश रहेगा। इसका कड़ाई से पालन कराने को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.