शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- जिले में अत्यधिक ठंड और कोहरे के चलते सभी कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय स्कूल, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा में बच्चों के लिए शनिवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों को अवकाश दिया गया है, लेकिन विभागीय कार्य संपादित करने के लिए स्कूलों में अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र उपस्थित रहेंगे। इस पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई और बीएसए के आदेश को मनमाना बताया। संघ का कहना है कि बच्चों के अवकाश के दौरान अन्य कार्य संपादित नहीं होते। उन्होंने इसे अन्य जिलों की तुलना में असमान और अनुचित बताया, जहां ठंड के कारण अध्यापकों को भी छुट्टी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.