मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल परिसर में चल रहे जिले के 305 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के कक्षा एक में नामांकन पर 61 लाख रुपये खर्च होंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों वाले इन स्कूलों में 61 लाख खर्च कर बाल मेला आयोजित किया जाएगा। बाल मेला में बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने प्रधानाध्यापकों को इसका निर्देश दिया है। एक स्कूल के लिए 20 हजार की राशि दी गई है। इस राशि का उपयोग विभिन्न गतिविधियों, अल्पाहार आदि में करना है। अभिभावकों को बताना है कि नए सत्र में इसी स्कूल में कक्षा एक में इन बच्चों का नामांकन कराएं। शत प्रतिशत नामांकन को लेकर ही स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। स्कूल परिसर में चलने वाले केन्द्रों की सूची भी जारी की गई है। इसी सप्ताह...