पटना, फरवरी 5 -- शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 जनवरी थी। अभिभावक अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। नए कार्यक्रम के अनुसार, आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी तक होगा, जबकि 23 को विद्यार्थियों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 24 फरवरी से 10 मार्च तक होगा। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने और बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...