पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम- 2009 के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिए जाने को लेकर सोमवार से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। तीन चरणों में आवेदन की तिथियां निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में दो फरवरी 26 से 16 फरवरी 26, दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च 26तक, तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तीन चरणों में आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद सभी आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद लाटरी पद्धति से प्रवेश दिलाए जाने की प्रक्रिया को ...