नई दिल्ली, जनवरी 5 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से आठवीं तक सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी आठ जनवरी तक बढ़ गई है। जबकि कक्षा नौ से 12 वीं के विद्यार्थियों के स्कूल मंगलवार से खुल जाएंगे। इनकी कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चलेंगी। ये आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। लखनऊ के डीएम विशाख जी ने सोमवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कक्षा 9 से 12 वीं तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित करें। स्कूलों में बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.