पीलीभीत, जनवरी 16 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने वर्तमान में सर्दी एवं शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा एक से 08 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, समस्त बोडों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, तथा राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई स्कूलों में 16 और 17 जनवरी के अवकाश कर दिया है। ये अवकाश छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया गया है। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्यों को करेंगे। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं चलती रहेगी। जिन स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं हो चुकी है। उन स्कूलों में अवकाश रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...