अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ जनपद में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा आठ तक भीषण सर्दी को देखते हुए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को इण्डियन एजुकेशन एसोसिएशन ने ज्ञापन भी सौंपा था। जनपद में शीतलहर, कोहरे और भीषण ठंड का प्रकोप एक सप्ताह से बना हुआ है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी अलीगढ़ ने सभी बोर्ड आईसीएससी, सीबीएसई समेत सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक की 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस आदेश के पालन को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया है। इस अवधि में कोई स्कूल खुलता है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं अवकाश को लेकर मंगलवार इण्डियन एजुकेशन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गुप्ता, और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दी...