बलिया, दिसम्बर 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे और शीतलहर का असर जिले में अचानक बढ़ गया है। गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा अधिक कोहरा और गलन महसूस की गई। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। पूरे दिन धुंध छाई रही और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार को शाम को भी छह बजे से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। इससे पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया है। उधर, मौसम के मिजाज को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए मनीष कुमार ने बताया है कि परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सभी बोर्ड के कक्षा आठवीं तक के विद्यालय अब सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक खुलेंगे। खंड शिक्षा अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.