मऊ, दिसम्बर 29 -- मऊ। जनपद में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर 29 दिसंबर और 30 दिसंबर को कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने रविवार को बताया कि जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के आदेश के क्रम में जिले के सभी सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तरप्रदेश बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय के बच्चों के लिये बंद रहेंगे। आदेश के विपरीत अगर कहीं विद्यालय खुले मीले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...