छपरा, जनवरी 10 -- शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक संरचना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी विद्यालयों में संचालित कक्षाओं के अनुरूप अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिन विद्यालयों में पूर्व से निर्मित भवन की ऊपरी मंजिल पर तकनीकी रूप से अतिरिक्त कक्षाएं बनाने की संभावना है, उसकी तकनीकी जांच कराकर प्रस्ताव भेजने का भी आदेश दिया गया। बैठक में विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और उपस्थिति की समीक्षा की गई। इसुआपुर, मढ़ौरा और मशरक प्रखंड में उपस्थिति तुलनात्मक रूप से असंतोषजनक पाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.