उरई, दिसम्बर 27 -- उरई। समाजसेवी कक्का की याद में पंडित घनाराम हरिराम पीजी कालेज मिनौरा में खेल व सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसंबर से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम 28 को भजन संध्या, 29 को कवि सम्मेलन व और 30 जबावी कीर्तन होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में बॉलीवाल, कबड्डी के साथ रंगारंग कार्यक्रम होगे। इस मौके पर रामशंकर द्विवेदी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, रामजी द्विवेदी, मकसूद अहमद, गोविंद द्विवेदी, मोहन सोनी, नारायन प्रजापति, बेमिसाल बंदिश आदि ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...