औरैया, फरवरी 2 -- ककोर। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में सोमवार को सफाई कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लाल शिवेन्द्र को संगठन का अध्यक्ष और शैलेश बाबू को मंत्री चुना गया। सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ने डीपीआरओ श्रीकांत यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीपीआरओ ने सभी सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर समयबद्ध तरीके से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही विकास की सबसे बड़ी पूंजी है और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों को नशा मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.