बुलंदशहर, अगस्त 10 -- विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल के नेतृत्व में रविवार को बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय में प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा इंटर कॉलेज रोड़, मुख्य बाजार, बजरिया, सिकंदराबाद रोड़, थाना चौराहा, धनौरा, फतेहपुर जादौन, निठारी,वैर, सलैमपुर जाट, चांगौली मोड़ होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। बाइकों पर सवार तिरंगा हाथ में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश के अमर शहीदों की जय के जयघोष के साथ नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, तनुज तायल, बबलू शर्मा, पीतांबर प्रजापति, डॉ प्रदीप अग्रवाल, विनोद पाठक समेत बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.