बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- कस्बे में विजय दशमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाला। केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पथ संचलन सिकंदराबाद रोड़, इंटर कॉलेज रोड़, मुख्य बाजार, बजरिया, मौहल्ला मालियान होता हुआ विद्यालय में जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वागत द्वार बनाए गए। जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, समय सिंह, इन्द्रप्रकाश सैनी, रामबाबू सिंघल, विजय सिंघल,नितिन सिंघल, गगन मित्तल, मनीष गर्ग, पंकज सैनी, किशनपाल सिंह, दिनेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.