आरा, फरवरी 24 -- -आम समस्याओं के लिए 15 सदस्यीय जन निगरानी टीम गठित -भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ लाल झंडे ने लिया संकल्प जगदीशपुर, निज संवाददाता। आम जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से जगदीशपुर प्रखंड के ककिला में मंगलवार को भाकपा माले का 11वां पंचायत सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में नारा दिया गया कि संगठित होंगे, तभी अधिकार मिलेंगे। सम्मेलन के दौरान पर्यवेक्षक उमेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में 15 सदस्यीय पंचायत कमेटी बनाई गई। रमाकांत राम को सर्वसम्मति से पंचायत सचिव चुना गया। इसमें निर्णय हुआ कि स्कूलों और अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के लिए कमेटी सीधे दखल देगी। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी धांधली को रोकने के लिए यह टीम गांव-गांव काम करेगी। मनरेगा और अन्य स्थानीय रोजग...