कानपुर, दिसम्बर 12 -- शिवली। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के ककरदही गांव में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई माह से सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। गांव में जगह-जगह जमा गंदगी के ढेर गलियों में भरा गंदा पानी सफाई की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाबजूद भी गंदगी से बजबजाती नालियों से उठ रही दुर्गध से ग्रामीणों का जीना मुश्किल है। मैथा क्षेत्र के ककरदही गांव में कई माह से साफ-सफाई न कराये जाने से गांव की बजबजाती नालियां गंदगी से चोक है। गांव के मुख्य मार्ग पर लगे गोबर के बड़े-बड़े ढेर,गंदगी से पटी पड़ी गलियां एवम जगह जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत अभियान के साथ-साथ गांव की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं। इससे गांव की कीचड़ युक्त गंदे पानी से भरी गलियों में लार्वा जनित मच्छरो की फौज विचरण कर बीमारी परोस रहे हैं। गांव की बज...