गुमला, जनवरी 20 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित प्रसिद्ध आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता परिसर में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्यकीय मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील उरांव, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार व मोहरलाल उरांव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि सुनील उरांव ने कहा कि ककड़ोलता में लगने वाला राज्यकीय मेला आदिवासी आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे पारंपरिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत व यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.